केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष आज यानि शनिवार को पूरा हो रहा है। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी कार्यशैली और नीतियों पर गंभीर चिंतन करते हुए कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए।
2. जबकि देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों व महिलाओं आदि का जीवन तो यहाँ पहले से भी अधिक अति-कष्टदायक ही बना हुआ है, जो अति-दुःखद है व जिसे जल्दी से भुलाया नहीं जा सकता है। 2/3
— Mayawati (@Mayawati) May 30, 2020
मायावती ने ट्वीट कहा कि केंद्र सरकार का पहला वर्ष विवादों से भरा रहा है। सरकार को जनहित और देश हित में इस पर सोच विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “ऐसे में केंद्र सरकार को अपनी नीतियों एवं कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिये और जहां पर इनकी कमियां रहीं हैं, उनपर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहिये।
बसपा की इनको देश और जनहित में यही सलाह है।” बसपा नेता ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर आज अनेक दावे किए गए हैं किन्तु वे जमीनी हकीकत और जनता की सोच – समझ से दूर न हों तो बेहतर है। वैसे इनका यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है जिनपर इनको देश और आमजनहित में जरूर गम्भीरता से चिन्तन करना चाहिये।
मायावती ने कहा, “जबकि देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों और महिलाओं आदि का जीवन तो यहां पहले से भी अधिक अति-कष्टदायक ही बना हुआ है, जो अति-दु:खद है तथा जिसे जल्दी से भुलाया नहीं जा सकता है।”


Download Android App
Download iOS App



