पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा (LOC) पर हवाई क्षेत्र का कथित रूप से उल्लंघन करने पर एक भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि एक भारतीय जासूसी ड्रोन नेकरुन सेक्टर में एलओसी की तरफ पाकिस्तानी सीमा में करीब 700 मीटर चला आया, जिसके बाद पाक सेना ने इसे मार गिराया।
पिछले तीन दिन में पाकिस्तानी सेना ने यह दूसरा ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, भारत पहले भी पाकिस्तान के इस तरह के दावे को खारिज कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



