7 सीटें छोड़ने पर मायावती का कांग्रेस पर वार, कहा- हमारा उनके साथ कोई गठबंधन नही : मायावती

Summary :

NULL

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा है कि उत्तर प्रदेश की सात सीटों को छोड़ने का भ्रम न फैलाये। हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है। श्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए, साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं।

मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े। बसपा अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट करके कहा ‘‘कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहाँ की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार को खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े आर्थात हमारा यहाँ बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने रविवार को यहां रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन द्वारा प्रत्याशी ने उतारने के बदले सपा-बसपा गठबंधन के साथ प्रमुख नेताओं के क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार न उतराने का एलान किया था।

गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गोवा के मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर को अति-दुखःद बताते हुए सोमवार को कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। बीमार होने के बावजूद वे अपनी सरकारी जिम्मेदारी को निभाते रहे।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि पर्रिकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। बसपा नेता ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

Desk Team