MBBS और मेडिकल पीजी के स्टूडेंट्स हो जाए सावधान, NMC ने जारी किया Alert

Summary :

NMC Alert : अगर आप भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले है तो सावधान हो जाए। बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC Alert) ने एमबीबीएस, बीडीएस व मेडिकल पीजी स्टूडेंट्स के लिए जरुरी नोटिस जारी की है। जिसमें आयोग ने एमबीबीएस, बीडीएस व मेडिकल पीजी स्टूडेंट्स को फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार से दूर रहने व उनकी पहचान करने की सलाह दी है। Highlights MBBS और पीजी के स्टूडेंट्स हो जाए सावधान NMC ने जारी किया Alert नीट यूजी परीक्षा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म 5 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा फर्जी खबरों से रहें सावधान एनएमसी ने नए मेडिकल…

NMC Alert : अगर आप भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले है तो सावधान हो जाए। बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC Alert) ने एमबीबीएस, बीडीएस व मेडिकल पीजी स्टूडेंट्स के लिए जरुरी नोटिस जारी की है। जिसमें आयोग ने एमबीबीएस, बीडीएस व मेडिकल पीजी स्टूडेंट्स को फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार से दूर रहने व उनकी पहचान करने की सलाह दी है।

Highlights

  • MBBS और पीजी के स्टूडेंट्स हो जाए सावधान
  • NMC ने जारी किया Alert
  • नीट यूजी परीक्षा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म
  • 5 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

फर्जी खबरों से रहें सावधान

NMC Alert
NMC Alert

एनएमसी ने नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों के यूजी और पीजी कोर्स की सीटों के आवंटन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग (NMC Alert) ने इसमें स्पष्ट किया है कि मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए किसी भी नए मेडिकल कॉलेज या बढ़ी हुई यूजी/पीजी सीटों को मंजूरी नहीं दी है।

स्टूडेंट्स को किया आगाह

NMC Alert
NMC Alert

एनएमसी ने अपने नोटिफिकेशन (NMC Alert) में लिखा है कि विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और मेडिकल पाठ्यक्रमों में यूजी/पीजी सीटों के घटने/ बढ़ने के संबंध में फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं. एनएमसी ने इन सभी दावों को बिल्कुल निराधार बताया है। एनएमसी, मेडिकल कॉलेजों से जुड़े सभी अपडेट्स अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nmc.org.in पर जारी करता है। मेडिकल स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह सभी लेटेस्ट अपडेट्स सिर्फ इस वेबसाइट पर चेक करें।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News