17 बिलियन अमेरिकी डौलर से लेकर AI चिप फैक्ट्री तक, जानिए AI Impact Summit 2026 में भारत की ये मेगा डील्स

Summary :

Mega Deals in AI India Summit 2026 : आज एआई समिट अपने चौथे दिन पहुंच चुका है, समिट को 1 दिन इक्स्टेन्ड करने का फैसला लिया गया था यानि इसके 21 फरवरी तक चलने की बात है, इस बीच जान लें कि समिट के दौरान भारत को कई विदेशी निवेश मिल हैं जिसमें गूगल, इनवीडिया, क्वालकम माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां हैं। एआई समिट के दौरान कंपनियों ने बताया कि वे देश में डेटा सेंटर और न्यू AI मोडल डिवलप करेंगे। कल बुधवार को भारत के लिए अच्छी खबर आई जब प्राधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात में गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने…

Mega Deals in AI India Summit 2026 : आज एआई समिट अपने चौथे दिन पहुंच चुका है, समिट को 1 दिन इक्स्टेन्ड करने का फैसला लिया गया था यानि इसके 21 फरवरी तक चलने की बात है, इस बीच जान लें कि समिट के दौरान भारत को कई विदेशी निवेश मिल हैं जिसमें गूगल, इनवीडिया, क्वालकम माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां हैं।

एआई समिट के दौरान कंपनियों ने बताया कि वे देश में डेटा सेंटर और न्यू AI मोडल डिवलप करेंगे।

कल बुधवार को भारत के लिए अच्छी खबर आई जब प्राधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात में गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने अगले 5 साल में तकरीबन 15 बिलियन अमेरिकी डौलर इन्वेस्ट करने की बात कही।

Mega Deals in AI India Summit 2026 : माइक्रोसॉफ्ट की बिग इनवेस्टमेंट

Mega Deals in AI India Summit 2026
Mega Deals in AI India Summit 2026 ( source : social media)

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट ने भी भारत के साथ अपने बड़े प्लान जाहिर किए हैं। उन्होंने कहा कि वह ग्लोबल साउथ में तकरीबन 50 बिलियन अमेरिकी डौलर इन्वेस्ट करने जा रही है, वहीं बीते साल माइक्रोसॉफ्ट भारत में 17 बिलियन डौलर इन्वेस्ट करने का ऐलान कर चुकी है।

AI manufacturing India : के साथ साझेदारी की तैयारी

Mega Deals in AI India Summit 2026
Mega Deals in AI India Summit 2026 (source : social media)

बाहरी कंपनियां देश की कंपनियों के साथ मिल कर काम करने का प्लान बना रही हैं, इस दिशा में L&T और एनवीडिया एक साथ काम करने जा रही हैं, जानकारी के अनुसार एनवीडिया भारत में एक मेगा AI फैक्ट्री लगाने पर काम कर रही है जिसे बनाने के लिए वह L&T के साथ साझी पार्टनर बनेगी। इस फैक्ट्री को बनाने की जिम्मेदारी L&T को मिलेगी, और दोनों कंपनियां देश में AI और टैक के विकास में काम करने पर आगे बढ़ेंगे।

AI mega deals India L&T : योट्टा का ऐलान

Mega Deals in AI India Summit 2026
Mega Deals in AI India Summit 2026 ( source: social media)

योट्टा डेटा सर्विसेज ने भी ऐलान किया है कि वह एनवीडिया के लेटेस्ट चिप्स के डेवलपमेंट पर 2 अरब डॉलर से अधिक इन्वेस्ट करेगी। इसके लिए वह AI कम्प्यूटिंग हब तैयार करेंगे, जिसमें देश के शुरुआती चरण में मौजूद AI पहल को मजबूती मिलेगी। इसके लिए योट्टा अपने एक्सपेंशन के इनवेस्टर्स से करीब 1.2 अरब डॉलर इकट्ठा करने की योजना बना रहा है.

पार्टनरशिप के तहत अरबो डॉलर का इनवेस्टमेंट होगा.

भारतीय स्टार्टअप Neysa ai ने 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी फंडिंग जुटाकर सभी का ध्यान खींचा. इसमें ग्लोबल दिग्गज Blackstone ने भी इनवेस्ट किया है. Neysa असल में एक AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. यह कोई चैटबॉट या कंप्यूटर ऐप नहीं इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. यह कोई चैटबॉट या कंप्यूटर ऐप नहीं बनाती है, बल्कि सीधे तौर पर टेक्निकल स्ट्रक्चर तैयार करती है.

भारत को कितना फायदा?

Mega Deals in AI India Summit 2026
Mega Deals in AI India Summit 2026

AI Summit के दौरान हो रही इन मेगा डील्स से भारत में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर, AI मॉडल डेवलपमेंट, चिप मैन्युफैक्चरिंग और हाई-एंड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा. इससे टेक सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.

जाहिर है, AI Impact Summit 2026 ने दिखा दिया है कि भारत अब AI इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है. अब यह सिर्फ कंज्यूमर नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें – India AI Impact Summit 2026 में रोबोट डॉग को लेकर नया विवाद, Galgotias University के बाद अब Wipro ने भी किया पेश

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।