रमज़ान पर Pakistan के कराची में भीषण धमाका, 10 से अधिक मौतें और कई घायल

Summary :

Karachi Gas Explosion 2026: पाकिस्तान के कराची में गैस लीक होने की वजह से धमाका हुआ है, जिसके बाद बिल्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। एक अन्य घटना में ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बलूचिस्तान के ताफ्तान में एक गैस प्लांट में जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद 100 से ज्यादा लोग गैस प्लांट के अंदर फंस गए हैं। Soldier Bazaar Building Collapse: धमाके के बाद 100…

Karachi Gas Explosion 2026: पाकिस्तान के कराची में गैस लीक होने की वजह से धमाका हुआ है, जिसके बाद बिल्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। एक अन्य घटना में ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बलूचिस्तान के ताफ्तान में एक गैस प्लांट में जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद 100 से ज्यादा लोग गैस प्लांट के अंदर फंस गए हैं।

Soldier Bazaar Building Collapse: धमाके के बाद 100 से ज्यादा लोग फंस गए

पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि कराची के सोल्जर बाजार इलाके के गुल राणा कॉलोनी में एक घर में धमाके की वजह से एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।इमरजेंसी सेवा ने मलबे से 11 लोगों को बचाया है और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया है। यह घटना सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके में एक घर में हुई। पूर्वी जिला पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि शायद यह धमाका गैस लीक की वजह से हुआ।

Gas Cylinder Blast Karachi : घटनास्थल पर सर्च अभियान तेज

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा गया है कि घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एक अर्बन सर्च और रेस्क्यू टीम, एक डिजास्टर रिस्पॉन्स गाड़ी के साथ, घटनास्थल पर मौजूद है।अधिकारियों ने कहा कि बचाव का काम कई घंटों तक जारी रहा क्योंकि टीमें मलबे में फंसे हुए लोगों को ढूंढ रही थीं। पाक मीडिया आउटलेट जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि धमाका बुधवार रात पहली मंजिल पर हुआ, जिससे बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया और सर्च ऑपरेशन में सभी मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तान में पहले भी हुआ था धमाका

डिप्टी कमिश्नर ईस्ट नसरुल्लाह अब्बासी ने कहा कि डर है कि मलबे में अभी भी दो अन्य लोग फंसे हो सकते हैं। सिलेंडर धमाके में बिल्डिंग को बहुत नुकसान हुआ, जिससे वह गिर गई। भीड़भाड़ वाले इलाके की वजह से आने-जाने में दिक्कतों के बावजूद बचाव का काम जारी है। बता दें, पाकिस्तान में दो दिन पहले भी धमाके और गोलीबारी की जानकारी सामने आई थी, जिसमें दर्जनों घायल हो गए। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में दो बम हमलों और पुलिस और विद्रोही लड़ाकों के बीच गोलीबारी में एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए।

Karachi Gas Explosion 2026: मंगलवार को हुए घटना में 11 सुरक्षाकर्मियों की हुई थी मौत

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को अस्थिर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुए हमले में एक बच्चे और 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी जफर खान ने एसोसिएटेड प्रेस न्यूज एजेंसी को बताया कि बाजौर में एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट की ओर ले जाते समय एक्सप्लोसिव से लदी एक गाड़ी में धमाका हो गया। धमाके की वजह से पास की एक बिल्डिंग गिर गई, जिसमें एक लड़की की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें –पाकिस्तान में फिर बड़ा आतंकी हमला, 11 सुरक्षाकर्मी समेत 1 बच्चे की मौत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।