Yadav Ji Ki Love Story बनी लव जिहाद का हिस्सा, जानें क्यों मच रहा है फिल्म पर बवाल

Summary :

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों के टाइटल को लेकर अलग बवाल मचा हुआ है. खास तौर पर फिल्मों की कहानियां लोगों के बीच विवादों को बढावा देती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर ब्राह्मण समाज की नाराजगी दिखाई दी थी और विरोध प्रदर्शन भी कई जगह देखे गए थे और अभी वो मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इतने में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नई फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है. FIR…

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों के टाइटल को लेकर अलग बवाल मचा हुआ है. खास तौर पर फिल्मों की कहानियां लोगों के बीच विवादों को बढावा देती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर ब्राह्मण समाज की नाराजगी दिखाई दी थी और विरोध प्रदर्शन भी कई जगह देखे गए थे और अभी वो मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इतने में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नई फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है.

FIR Against Yadav Ji Ki Love Story Producer: कहां-कहां उठी आवाज?

Yadav Ji Ki Love Story Controversy
Yadav Ji Ki Love Story Controversy (Source: Social Media)

दरअसल यादव समाज ने इस फिल्म की कहानी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे बैन करने की मांग की है. इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कई और जिलों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें फिरोजाबाद और मैनपुरी शामिल हैं. ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर-एक्ट्रेस समेत 4 पर FIR दर्ज की गई है. वहीं फिल्म निर्माता संदीप तौमर, निर्देशक अंकित भडाना, एक्ट्रेस प्रगति तिवारी और हीरो बिनाल मोहन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 253(2) के तहत केस दर्ज हुआ है.

Yadav Ji ki Love Story Love Jihad: विवाद की मुख्य वजह

Yadav Ji Ki Love Story Controversy
Yadav Ji Ki Love Story Controversy (Source: Social Media)

आपको बता दें कि फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद का सबसे बड़ा कारण इसकी कहानी है. अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में यादव समाज की एक लड़की और एक मुस्लिम लड़के के बीच प्रेम संबंधों को दर्शाया गया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह के चित्रण से न केवल समाज की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि ये एक विशिष्ट समुदाय की भावनाओं को जानबूझकर अपमान करने की कोशिश है.

यादव समाज की ओर से सामने आए लोगों का ये आरोप है कि फिल्म का टाइटल और उसकी कहानी खास तौर से उनके समुदाय को निशाना बनाने के लिए तैयार की गई है. उनका कहना है कि इस तरह की कहानियां सामाजिक ताने-बाने और उनकी इमेज को बिगाड़ने का काम करती हैं.

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: प्रशासनिक प्रतिक्रिया

Yadav Ji Ki Love Story Controversy
Yadav Ji Ki Love Story Controversy (Source: Social Media)

मामले की गंभीरता को देखने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोगों से संयम बरतने की अपील की है. फिलहाल अभी तो उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सब बस जल्द से जल्द ये जानना चाहते हैं कि क्या इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या फिर प्रदर्शनकारियों के कहने पर इसमें कुछ बदलाव कर के इसे रिलीज किया जाएगा.

Read More: Madhuri Dixit की नेट वर्थ कर देगी आपको हैरान, अपने पति से भी ज्यादा कमाती हैं एक्ट्रेस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।