पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भगवान का फैसला नहीं है और लड़ाई जारी रहेगी।
शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं – महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मीडिया से कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
उच्चतम न्यायालय ने 11 दिसंबर को संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा निरस्त करने के केन्द्र सरकार के 2019 के फैसले की वैधता को बरकरार रखा था। शीर्ष अदालत फैसले को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने‘बहुत दुखद’बताया था।
लड़ाई जारी रखेंगे – महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उच्चतम न्यायालय ने पहले अपने फैसले में कहा था कि संविधान सभा की सिफारिशों के बिना अनुच्छेद 370 को हटाया नहीं जा सकता। आज एक अन्य न्यायाधीश ने इसके खिलाफ फैसला दिया लेकिन यह ईश्वर का फैसला नहीं है और हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया है और अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम उनके बलिदान को बर्बाद नहीं होने देंगे।’
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी चाहती है कि हम उम्मीद खो दें और ‘हार’ स्वीकार कर लें और चुपचाप घर पर बैठ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होगा, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सुश्री मुफ्ती ने कहा कि हम अपनी लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रखेंगे और मैं अक्सर कहती हूं कि जो हमसे छीना गया है उसे ब्याज सहित वापस लिया जाएगा।
Article 370 को लेकर महबूबा मुफ्ती बोली – SC का फैसला भगवान का फैसला नहीं, लड़ाई जारी रहेगी
Summary :
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भगवान का फैसला नहीं है और लड़ाई जारी रहेगी। शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं – महबूबा मुफ्ती महबूबा मुफ्ती ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मीडिया से कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उच्चतम न्यायालय ने 11 दिसंबर को संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा निरस्त करने के केन्द्र सरकार के 2019 के फैसले की वैधता…


Download Android App
Download iOS App



