Meri Mati Mera Desh: उत्तराखंड से अमृत कलश यात्रा दिल्ली पुहंची

Summary :

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत उत्तराखंड से अमृत कलश यात्रा की टीम रविवार सुबह दिल्ली पहुंची। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग एवं स्थानिक आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टीम का स्वागत किया। जानें अमृत कलश यात्रा आयोजित करने के पीछे वजह अमृत कलश यात्रा में देवभूमि के दूरस्थ क्षेत्रों के 95 विकासखंडों एवं 101 नगर निकायों के 192 स्वयंसेवक एवं नेहरू युवा केंद्र के 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के उद्देश्य से “मेरी माटी मेरा…

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत उत्तराखंड से अमृत कलश यात्रा की टीम रविवार सुबह दिल्ली पहुंची। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग एवं स्थानिक आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टीम का स्वागत किया।

जानें अमृत कलश यात्रा आयोजित करने के पीछे वजह

अमृत कलश यात्रा में देवभूमि के दूरस्थ क्षेत्रों के 95 विकासखंडों एवं 101 नगर निकायों के 192 स्वयंसेवक एवं नेहरू युवा केंद्र के 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के उद्देश्य से “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत पूरे देश में चलाई जा रही है। इस यात्रा के तहत स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली की मिट्टी को अमृत कलश में भरकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक ले जाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों से आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

इस दिन ‘मेरी माटी मेरा देश’ का होगा समापन

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हिमालयन कल्चर सेंटर, निंबूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया था, मेरी माटी मेरा देश के अंतिम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 20 हजार से अधिक अमृत कलश यात्री विशेष रूप से समर्पित ट्रेनों, बसों और स्थानीय परिवहन जैसे परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं। 30 और 31 अक्टूबर को कर्तव्य पथ/विजय चौक पर दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Desk Team