7 अक्टूबर 2023 से इजरायल-हमास के भीषण जंग जारी है। इस युद्ध का असर डीजल पेट्रोल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।
कच्चे तेल की बात करें तो भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है जो बाहरी देशों से आयात करता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर जल्द ही इजरायल और हमास के बीच युद्ध नहीं रुका तो भारतीय तेल बाजार में इसका असर देखने को मिलेगा। भारत में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
दुनियाभर में इस युद्ध का असर दिखने लगा है। इस जंग से भारत की भी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इजरायल-हमास युद्ध के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी की आशंका जताई जा रही है। इस कारण कच्चे तेल की कीमतें इस साल 29 प्रतिशत बढ़ गई है। इससे ब्रेंट क्रूड वायदा 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. वहीं, अगर इजराइल और हमास का युद्ध नहीं रुका तो जल्द ही ये 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है. जो भारत की मुसीबतें बढ़ा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



