PM मोदी के ऐलान के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्रालय, शुरू करने जा रही फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Summary :

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने फ्री ऑनलाइन कोचिंग योजना की समीक्षा की। इस राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब व मध्यमवर्गीय छात्रों को घर बैठे विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा।

Pralhad Joshi Education Minister

Pralhad Joshi Education Minister : आज बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उच्च शिक्षा विभाग के टॉप ऑफिसियल्स के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक का एजेंडा कॉम्पटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग योजना को जल्द से जल्द जमीन पर उतारना था।

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से दिए भाषण के बाद हुई है, जिसमें युवाओं को मुफ्त कोचिंग दिए जाने की बात कही गई थी। इसे शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे एक निर्याणक मोड़ रूप में देखा जा रहा है। योजना का लक्ष्य एक छात्रों के लिए नेशनल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग से वंचित रहने वाले मेधावी छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिल सके।

नीट – जेईई जैसी परीक्षाओं पर फोकस

प्रस्तावित नेशनल ऑनलाइन प्लेटफोर्म के जरिए छात्रों को देश के बेहतरीन और एक्सपीरियंस टीचर द्वारा तैयार वीडियो लेक्चर, अच्छे स्टडी मटेरियल और एग्जाम सेंट्रिक स्टडी प्लान उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार की इस पहल के तहत इस का लक्ष्य आईआईटी-जेईई और नीट (NEET) जैसी कठिन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को सीधा फायदा पहुंचाना है, जो महंगे कोचिंग सेंटरों की भारी-भरकम फीस चुकाने में असमर्थ हैं।

गांव व छोटे शहरों के युवाओं को फायदा

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह डिजिटल ढांचा महानगरों और छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों के बीच की दूरी को खत्म करेगा। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले अभ्यर्थियों को भी अब वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री और गाइडेंस मिलेगी, जो बड़े शहरों के छात्रों को मिलती है।

इससे शिक्षा क्षेत्र में आर्थिक असमानता कम होगी और हर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बराबरी का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें – आजम खान पर ईडी की कार्रवाई कानून के तहत, एनडीए गठबंधन मजबूत: विजय लक्ष्मी गौतम

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।