मिजोरम सरकार ने त्रिपुरा के छह राहत शिविरों में रह रहे 5,000 से अधिक ब्रू परिवारों की वापसी की तारीख में बदलाव करते हुए उसे आगे बढ़ा कर अगले साल मार्च कर दिया है। राज्य के गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दिसंबर के पहले सप्ताह से वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस कार्य के लिए राशि जारी नहीं करने के कारण इसे बढ़ा कर मार्च कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर केन्द्र वापसी प्रक्रिया के लिए होने वाले खर्च की राशि जारी करता है तो मार्च 2018 से यह शुरू होगी।राज्य सरकार ने वापसी के लिए 123 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान व्यक्त किया है। मिजोरम सरकार के अधिकारियों ने इस साल दो नवंबर से 23 नवंबर के बीच मिजोरम के वास्तविक निवासी के रूप में त्रिपुरा के राहत शिविरों में रहने वाले 5,413 परिवार के 32,857 लोगों की पहचान की है और इनकी वापसी होनी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



