Tamil Nadu: Mk Muthu का निधन, CM स्टालिन ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK संरक्षक एम. करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे Mk Muthu का सुबह बीमारियों के कारण निधन हो गया। बता दें कि 77 वर्ष की उम्र में अपने आवास में ही उन्होंने अंति सांस ली और उनकी कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी। वह CM एमके स्टालिन के बड़े भाई थे। उनके निधन के बाद, DMK ने निर्धारित सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनका पार्थिव शरीर उनके पिता करुणानिधि के गोपालपुरम स्थित आवास पर सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। कौन थे Mk Muthu ? Mk Muthu ने राजनीति के साथ ही सिनेमा…

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK संरक्षक एम. करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे Mk Muthu का सुबह बीमारियों के कारण निधन हो गया। बता दें कि 77 वर्ष की उम्र में अपने आवास में ही उन्होंने अंति सांस ली और उनकी कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी। वह CM एमके स्टालिन के बड़े भाई थे। उनके निधन के बाद, DMK ने निर्धारित सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनका पार्थिव शरीर उनके पिता करुणानिधि के गोपालपुरम स्थित आवास पर सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा।

कौन थे Mk Muthu ?

Mk Muthu ने राजनीति के साथ ही सिनेमा में भी अपना नाम कमया है और तमिल सिनेमा और संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बता दें कि उन्होंने वर्ष 1972 में पिल्लैयो पिल्लई से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई, और बाद में पुक्करी, अनाया विलक्कु और एलाम अवले जैसी तमिल फिल्मों में भी किरदार निभाया था। सिनेमा में नाम कमाने के साथ ही पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी आवाज़ दी थी।

Mk Muthu का प्रसिद्ध गीत

पर्दे पर अभिनय करने के साथ ही उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर घंटाघर में शूट किया गया उनका गीत उयारंधा इदथिला पिरंधवन नान तमिल फिल्म में सबसे प्रसिद्ध गीत बना हुआ है। मनोरंजन की दुनिया के साथ ही उनका द्रविड़ आंदोलन से जुड़ाव रहा और वह पिता करुणानिधि की राजनीतिक विरासत से गहराई से प्रभावित थे।

CM स्टालिन ने दी श्रद्धांजलि

Mk Muthu के निधन के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने बड़े भाई को श्रद्धांजलि दी अपना दुख भी व्यक्त किया। इस दौरान CM स्टालिन ने कहा कि करुणानिधि ने मुधु का नाम उनके दादा मुथुवीरन के नाम पर रखा था। साथ ही हमारे पिता की तरह, मुधु ने भी छोटी उम्र से ही रंगमंच के माध्यम से द्रविड़ आंदोलन में योगदान दिया।

ALSO READ: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS Nistar, जानें इसकी खासियत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।