सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के लिए साथ एक करार दिया किया है जिसके तहत असम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में मोबाइल फोन टॉवर लगाए जाएगें।
दूरसंचार विभाग के साथ आज यहां किए गए इस करार के अनुसार एयरटेल पूर्वोत्तर में दो हजार से ज्यादा मोबाइल टॉवर स्थापित करेगी। ये टॉवर उप क्षेत्रों मे स्थापित किए जाएगें जहां दूर संचार सेवाएं उपलब्ध नहीं है। इससे अगले 18 महीने के दौरान 2100 से ज्यादा गांवों में दूर संचार सेवाएं उपलब्ध हो जाएगीं। मोबाइल फोन टॉवर के स्थापित होने से राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी दूर संचार सेवाएं ली जा सकेंगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



