छत्तीसगढ़ दौरे में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मारकेल में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भ्रष्टाचार पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं । लेकिन उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार नहीं दिखता है वही राहुल गांधी ने ये भी कहा कि जहां पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उनके परिवार का नाम भी था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रमन सिंह द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार नहीं दिखता। राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद कोई फर्क नहीं पड़ा हैं । जिनके पास कालाधन था वो आज भी है। इससे आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों और आदिवासियों से उनका हक छीन रही हैं। संघ कहता है आरक्षण को बंद करना है। आउटसोर्सिंग का मतलब पीछे के दरवाजे से आरक्षण बंद करना है। यहां कोई भी नई चीज होती है तो उसमें स्थानीय लोगों को काम नहीं मिलता। क्या आप काम करना नहीं जानते, बिल्कुल जानते हैं। लकिन आपसे काम करने का हक भी छीना जा रहा है। यहां लोगों से बोला गया था कि स्टील प्लांट आएगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे खुश होकर किसानों ने अपनी जमीन दे दी, लेकिन पता चला कि कोई भी कंपनी यहां प्लांट नहीं लगा रही। इस खुलासे के बाद भी लोगों को अपनी जमीन वापस नहीं मिली।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और GST को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संघ के इशारे काम कर रही बीजेपी सरकार ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राज्यों में आग लगा दी । देश में महिलाओं को मारा जाता है उनके साथ बलात्कार होता है पर मोदीजी उस पे एक शब्द नहीं बोलते है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बहुत अत्याचार किया गया है अब सब एक होकर बीजेपी से लड़ेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि बस्तर में मौजूदा सरकार ने कोई सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई हैं। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर हम सभी सुविधाएं उपलब्ध करेंगे । छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी सरकार को समझ चुकी है। अगर बस्तर की विकसित नहीं होगा तो फिर ये पूरा प्रदेश और देश कैसे विकसित होगा।
आपको बात दे कि इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बस्तर में मिशन 2018 को लेकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। आज सुबह वे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे और पीछे की लाइन में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए। उन्होंने देखा कि किस तरह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब 11:30 बजे तक वे इसमें मौजूद रहे, जिसके बाद दूसरे कार्यक्रम के लिए निकल गए। कांग्रेस भवन में भी बैठक का आयोजन किया गया।


Download Android App
Download iOS App



