प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। इजरायल दौरे के तीसरे व अंतिम दिन पर मोदी हाइफा शहर पहुंच गए हैं। मोदी ने हाइफा में 99 साल पहले शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने विजिटर बुक में संदेश भी लिखा और वहां जवानों से मुलाकात भी की। बता दें कि नरेंद्र मोदी हाइफा शहर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री है।
प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हाइफा में मेजर दलपत सिंह (प्रथम विश्व युद्ध के नायक) की याद में पट्टिका का अनावरण किया। पीएम मोदी के साथ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी हाइफा में मौजूद हैं। मोदी ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम कुछ कंपनियों के सीईओ के साथ लंच भी करेंगे।
मोदी करेंगे इजरायल की संसद को संबोधित..
पीएम मोदी को आज इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए वे सीईओ के साथ लंच करने के बाद नेतन्याहू के साथ सड़क रास्ते से तेल अवीव लौटेंगे। यहां संसद को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
भारतीय सैनिकों ने हाइफा को कराया था आजाद..
भारतीय सैनिकों ने पहले विश्व युद्ध के दौरान हाइफा शहर को तुर्की से आजाद कराया था। इस शहर पर तुर्की ने 402 साल से कब्जा किया हुआ था। भारतीय सैनिकों ने उस समय भाले और तलवार की मदद से ही तुर्की सैनिकों को परास्त कर दिया था। इस युद्ध में 44 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।


Download Android App
Download iOS App






