मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने, एमएसएमई की मदद को प्रतिबद्ध : अमित शाह

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कोविड-19 संकट के चुनौतीपूर्ण समय में अर्थव्यवस्था को उबारने को प्रतिबद्ध है।शाह ने कई ट्वीट कर कहा कि सरकार छोटे कारोबारियों की मदद करने और रोजगार बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कारोबार करने वाली इकाइयों की मदद करने का हर संभव प्रयास कर रही है क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते अपना कामकाज शुरू करने में वित्तीय दिक्कतें आ सकती है। 
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र की मदद के लिए उठाए गए कदमों के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’ 

हैशटैग ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के साथ किए ट्वीट में शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की अर्थव्यवस्था को उबारने, छोटी कारोबारी इकाइयों कोमदद करने और रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

शाह का यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा छोटी कारोबारी इकाइयों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के बिना गारंटी के ऋण की घोषण के बाद आया है। 

Ujjwal Jain