केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार करतारपुर गलियारे का काम तय समय पर पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे को लेकर शुक्रवार को पंजाब के गुरदासपुर में ‘जीरो प्वाइंट’ पर तकनीकी समिति की बैठक हुई थी जिसके बाद गृह मंत्री ने यह आश्वासन दिया है।
शाह ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर विशेषकर सिख समुदाय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा और राष्ट्र की बेहतर सेवा करने की ताकत प्रदान करेगा। शाह ने ट्वीट किया, “मैं निर्धारित समय सीमा के भीतर करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर काम पूरा करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराता हूं।”

बता दें कि यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा-मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा।


Download Android App
Download iOS App



