बिश्केक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह बताया । उन्होंने बताया कि यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर नेताओं के लाउंज में मोदी और खान ने एक दूसरे का अभिवादन किया ।
मोदी और खान दोनों यहां एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। दो सप्ताह पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने-अपने भारतीय समकक्षों को पत्र लिखकर द्विपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने की हिमायत की थी। खान ने 26 मई को मोदी को टेलीफोन कर दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करने की इच्छा प्रकट की थी ।


Download Android App
Download iOS App



