कांग्रेस ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभकामनाएं भेजे जाने से जुड़ी खबरों को लेकर शनिवार को उन पर तीखा हमला बोला और कहा कि मोदी जी को ये लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”श्रीमान 56 साड़ी-शॉल-पाक बर्थडे यात्रा-आईएसआई को पठानकोट बुलाने के लिए मशहूर हैं। पर अब स्वयंभू चौकीदार ने इमरान खान को लिखे पत्र को चोरी-छुपे देश को नहीं बताया व पाक प्रायोजित आतंकवाद के बारे में एक शब्द नहीं कहा।”
उन्होंने दावा किया, ”झूठी छाती-थपथपाना व आँखें दिखाना जनता व मीडिया के लिए छलावा है।” सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी के एक साक्षात्कार के अंश का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ”मोदी जी, पाकिस्तान को ये लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए।”
श्रीमान 56” साड़ी-शॉल-पाक Birthday यात्रा-ISI को पठानकोट बुलाने के लिए मशहूर हैं
पर अब स्वयंभू #चौकीदार ने इमरान खान को लिखे पत्र को चोरी-छुपे देश को नहीं बताया व पाक प्रायोजित आतंकवाद बारे एक शब्द नहीं कहा
झूठी छाती-थपथपाना व आँखें दिखाना सिर्फ़ जनता व मीडिया के लिए छलावा है! pic.twitter.com/ZJLE2BfIbJ
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 23, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं
गौरतलब है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा किया, ”प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिला है। इसमें कहा गया है कि मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर अपनी शुभकामनाएं पाकिस्तान की जनता को देता हूं।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के संदेश में यह भी कहा गया है कि यही समय है कि उपमहाद्वीप के लोगों को आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में साथ मिलकर लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र के लिए काम करना चाहिए। इमरान खान के इस दावे की भारत की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



