करनाल : हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की यूथ विंग की बैठक में यूथ विंग की इकाई का गठन कर दिया गया। यह बैठक आज करनाल के पंचायत भवन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह अरोड़ा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बलविन्द्र सिंह विर्क को प्रदेश का उपप्रधान नियुक्त किया गया है। और इकबाल सिंह को प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा हरविन्द्र सिंह अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, जयदीप तुली को सचिव, जसप्रीत सिंह जस्सी को जिला प्रधान, अमृतपाल सिंह को करनाल का शहरी प्रधान, सुखनदीप सिंह को वाइस प्रधान तथा तरणदीप सिंह को नीलोखेड़ी का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा धर्म प्रचार कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें गुरताज सिंह वडैच धर्म प्रचार यूथ विंग कमेटी के प्रधान होंगे। रणजीत सिंह महासचिव धर्म प्रचार कमेटी, जगजीत सिंह सचिव के साथ मार्गदर्शक कमेटी का गठन भी किया गया है।
बैठक में अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में यूथ विंग की तरफ से एक हैल्पलाईन चालू की जाएगी। जिससे सिक्ख समाज व नौजवान वर्ग को किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी होगी तो उसका समाधान करवाया जाएगा व हर जिले की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। हरियाणा के युवा वर्ग को हरियाणा की कमेटी के साथ जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर जिसमें गुरविन्द्र सिंह, जरनैल सिंह, पलविन्द्र सिंह बेदी, गुरबचन सिंह, डा. हरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, नरेन्द्र सिंह कत्याल, गुरदीप सिंह हैप्पी, समेत दर्जनों सिक्ख नेता मौजूद थे।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



