प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु, नारायण गुरु को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वे दूरदृष्टा थे जिनके आदर्शों ने देश भर में लोगों को शक्ति दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री नारायण गुरु की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका जीवन और उनके कार्य आध्यात्मकिता और सामाजिक सुधार के अद्भुत मिश्रण का प्रतीक थे। उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।’’
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
शाह ने कहा कि वंचित वर्ग के सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए स्वामी श्री नारायण गुरु के अथक प्रयास और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सका। उन्होंने ट्वीट किया, समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता और समानता और भाईचारे की पुरजोर वकालत करने वाले, स्वामी जी ने केरल में असमानता और अन्याय के खिलाफ समाज सुधार की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गृह मंत्री ने कहा कि उनके सिद्धांत, उपदेश और विचार देश के लाखों-करोड़ों लोगों को समृद्ध बनाते रहेंगे। बता दें, उन्नीसवीं सदी में केरल में जन्मे नारायण गुरु ने सामाजिक विषमता सहित अन्य बुराइयों को समाप्त कर सामज को एकीकृत करने का काम किया।


Download Android App
Download iOS App



