मोदी ने कहा : म्यामांर के नागरिकों को मुफ्त वीजा प्रदान करेगा भारत

Summary :

NULL

ने पी ताव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की कि भारत म्यामांर के उन नागरिकों को मुफ्त वीजा प्रदान करेगा जो देश की यात्रा करना चाहते हैं। मोदी ने यह घोषणा म्यामांर की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की के साथ यहां व्यापक वार्ता के बाद अपने संयुक्त मीडिया बयान में की। मोदी ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि हमने म्यामांर के उन सभी नागरिकों को मुफ्त वीजा देने का निर्णय किया है जो भारत की यात्रा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत ने म्यामांर के 40 नागरिकों को रिहा करने का निर्णय किया है जो वर्तमान समय में भारत की विभिन्न जेलों में बंद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि वे जल्द ही म्यामांर में अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर पाएंगे। मोदी ने कहा कि म्यामां द्वारा चुनौतियों का सामना किये जाने के बीच भारत उसके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि भविष्य में हम परस्पर लाभ के लिए एक मजबूत एवं नजदीकी साझेदारी निर्मित करने के लिए काम करेंगे। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के दौरान मोदी ने कहा, हम अपने सबका साथ सबका विकास पहल के तहत म्यामांर को उसके विकास के प्रयासों में सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी के तौर पर और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के संदर्भ में म्यामांर के साथ संबंध को गहरा करना भारत के लिए एक प्राथमिकता है।

इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ डेलिगेशन लेवल की वार्ता की. दोनों नेताओं ने वार्ता के बाद साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया. भारत और म्यांमार के बीच कुल 11 समझौते हुए.

Desk Team