मोदी ने जापान के PM से की फोन पर चर्चा, कोविड-19 पर मिलकर मुकाबला करने सहित द्विपक्षीय मसलें रहे मुद्दे

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने जापानी समकक्ष योशिहिदे सुगा से फोन पर बात कर दोनों देशों के बीच जारी विभिन्न द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की और कोविड-19 सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से फोन पर बात हुई। हमने दोनों देशों के बीच जारी विभिन्न द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की। हमने उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और कोविड-19 महामारी से साथ मिलकर मुकाबला करने सहित आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।’’ 

दोनों नेताओं के बीच यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब भारत में कोविड-19 तेजी से अपने पांव पसार रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 तक पहुंच गई है जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है। इस संक्रमण से अब तक 1,95,123 लोगों की जान जा चुकी है। 

Desk Team