टीवी सेलिब्रिटीज अक्सर फैंस को शॉक दे देते है। ठीक वैसे ही अब कुछ टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपने फैंस के साथ किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया जिसकी वजह से उनके फैंस हैरान रह जायेंगे। दरअसल, आशका गोराडिया के फैंस के लिए एक बुरी ख़बर है। आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। बिग बॉस और नागिन जैसे मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी आशका ने अब एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। एक्टिंग की दुनिया छोड़ने के पीछे की वजह है आशका का सपना। दरअसल, एक्ट्रेस अपने कुछ और सपने पूरे करना चाहती हैं।

आशका गोराडिया ने अपने बाकी सपनों को पूरा करने के लिए एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। टीवी की चकाचौंध से दूर होने के लिए काफी प्रेरणा और हिम्मत की जरूरत पड़ती है। ये हिम्मत दिखाते हुए आशका गोराडिया अब अपने दूसरे सपने को पूरा करने के पीछे लग गई हैं। महाराणा प्रताप, नागिन और बालवीर जैसे फेमस टीवी शोज में काम करके अब वो अपने दूसरे सपने की तरफ उड़ान भर रही हैं।

आशका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो अब बिज़नेस करना चाहती हैं, क्योंकि ये हमेशा से उनके ख़ून में रहा है और पिछले कुछ वक़्त से वो इस सपने को पूरा करना चाह रही थीं। एक्टिंग उनके ज़िन्दगी में अचानक आई थी। आशका ने बताया कि जब वो 16 साल की थीं तो मुंबई आ गई, लेकिन एक्टिंग करने के साथ बिज़नेस का कीड़ा साथ-साथ रगों में दौड़ता रहा। आशका कॉस्मेटिक्स के बिज़नेस में हैं।

आपको बता दे, आशका ने अपना एक्टिंग करियर 2002 में सोनी टीवी के शो अचानक 37 साल बाद से शुरू किया था, मगर आशका को 2003-2005 में आये शो कुसुम से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में उन्होंने कुमुद का रोल निभाया था। वही, अपनी एक्टिंग की जर्नी को लेकर आशका ने कहा कि एक्टिंग से उन्हें बहुत कुछ मिला। इससे मुझे मेक-अप की समझ आई और इंडस्ट्री में कुछ करने का रास्ता दिखाया।


Download Android App
Download iOS App



