‘मिडिल ईस्ट जंग पर राजनीति कर रही है कांग्रेस’ केरल में PM Modi का विपक्ष को करारा जवाब

Summary :

Modi target Congress on Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में पिछले 10 दिनों से लगातार तनाव बना हुआ है। यह जंग इतनी तेज़ होती जा रही है कि आम लोगों के लिए रहना और खाना महंगा हो गया है। इस बीच, देश की पॉलिटिक्स में एक अलग तरह की बयानबाज़ी देखने को मिल रही है। इस बीच, PM मोदी आज केरल पहुंचे, जहां से उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग जारी है और कांग्रेस इसका राजनीतिकरण कर रही है। पीएम मोदी ने जंग में फंसे नगारिकों के…

Modi target Congress on Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में पिछले 10 दिनों से लगातार तनाव बना हुआ है। यह जंग इतनी तेज़ होती जा रही है कि आम लोगों के लिए रहना और खाना महंगा हो गया है। इस बीच, देश की पॉलिटिक्स में एक अलग तरह की बयानबाज़ी देखने को मिल रही है। इस बीच, PM मोदी आज केरल पहुंचे, जहां से उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग जारी है और कांग्रेस इसका राजनीतिकरण कर रही है।

पीएम मोदी ने जंग में फंसे नगारिकों के लिए क्या कहा?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘पश्चिम एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है. हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं. आपको याद रखना है कि आज देश में BJP -NDA की सरकार है. जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में रहा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है.’

गल्फ संकट पर मोदी ने कांग्रेस की आलोचना की

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारे भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं. वहां हर देश में हमारे जो दूतावास हैं, हमारे मिशन हैं वे 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं. यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है. कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं, हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं और फिर ये लोग मिलकर मोदी को गाली देने का, रील बनाने का अभियान शुरु कर सकें, यही उनका खेल है.”

Also Read: तेल-गैस की ब्लैक मार्केटिंग पर बिहार सरकार सख्त, Samrat Chaudhary का बड़ा निर्देश; बोले- कालाबाजारी करने वालों को सीधे होगी जेल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।