कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को भय में रखकर शासन करना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”मोदी जी सोचते हैं कि वह लोगों को भय में रखकर भारत में शासन कर सकते हैं। लोग एक ऐसे देश के लिए वोट करेंगे, जहां लोगों के मन में डर नहीं हो।”
चिदंबरम ने सवाल किया, ”भारत को सुरक्षित रखने का क्या मतलब है, जब अलग-अलग वर्ग- महिलाएं, दलित, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, शिक्षाविद, लेखक, पत्रकार असुरक्षित हों?”
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चुनावी भाषणों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ”अमित शाह कहते हैं कि कांग्रेस भारत को सुरक्षित नहीं रख सकती। 1947, 1965 और 1971 में लड़े गए तीन युद्धों में भारत को किसने सुरक्षित रखा?”


Download Android App
Download iOS App






