लोकसभा चुनाव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरे है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी अभियान की तीन राज्यों से की। अपनी इस धुंआधार रैलियों में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशान साधा। वहीं पीएम मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जहां पीएम मोदी एक तरफ चुनावी हुंकार भरेंगे।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा में रहेंगे, वह यहां पर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान राहुल मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के गढ़ यमुनानगर में भी रोड शो और रैली करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रहेंगी।
गुरुवार को प्रचार अभियान के दौरान पीएम मोदी द्वारा विपक्ष पर साधे गए निशाने के बाद से राजनीतिक पार्टियों में लोकसभा चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है। पूरा दिन वार-पलटवार का दौर जारी रहा। अब शुक्रवार को भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
पाक की जनता से कोई झगड़ा नहीं, हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ : मोदी
बिहार में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित कर बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने शुक्रवार को बताया कि शाह विमान से पहले गया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद जाएंगे, जहां वे करीब शाम चार बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में उनकी यह पहली चुनावी सभा होगी। उनके साथ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है। औरंगाबाद, गया, नावादा और जमुई लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान होंगे।


Download Android App
Download iOS App





