नई दिल्ली : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के पैसे से खुद का प्रचार करने का आरोप लगाते हुये मोदी सरकार को ‘सेल्फी सरकार’ बताया है। येचुरी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का आधे से ज्यादा कोष प्रचार पर खर्च करने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुये बुधवार को कहा कि मोदी सरकार का एकमात्र मकसद सभी योजनाओं पर खर्च होने वाला जनता का पैसा खुद के प्रचार पर व्यय करना है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘इन योजनाओं के लक्षित लाभार्थी वंचित और पीड़ित हैं जबकि मोदी सरकार के सांठगांठ वाले पूंजीपति लाभ में हैं।’’ येचुरी ने कहा ‘‘यह (मोदी सरकार) सेल्फी सरकार है जो सिर्फ प्रचार और जनसंपर्क पर केन्द्रित है।’’ आगामी लोकसभा चुनाव में माकपा की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि वामदल वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन में सक्रिय भूमिका निभायेगा।


Download Android App
Download iOS App




