जींद : भाजपा में रहकर अपनी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा और कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी को आलाकमान शहीद का दर्जा नहीं देना चाहता, इसलिए वह निकालने की कार्रवाई करने की बजाय नुकीले शब्दों को सह रहा है। समय आने पर सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा।
ये वक्तव्य भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सदस्य एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि मंगलवार को जींद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। वरिष्ठ नेता अनिल जैन ने कहा कि कुछ लोग अपनी कार्यशैली के कारण खुद ही अलग-थलग हो जाएंगे। भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा और सांसद राजकुमार सैनी को निकालकर शहीद का दर्जा नहीं देना चाहती।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की नीतियों के कारण देश-प्रदेश को जीतने का काम करेगी। मोदी सरकार ने आयुषमान योजना के मार्फत 9 करोड़ के परिवारों को जहां स्वच्छता की पटरी पर दौड़ाने का काम किया है, वहीं उज्जवला के मार्फत साढ़े 5 करोड़ लोगों के घरों में गैस चूल्हा पहुंचाने का काम किया है।
हाल ही में गरीब लोगों के लिए जो 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है, उससे वे समाज में स्वाभिमान से जी सकेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जैन ने कहा कि पहले हरियाणा में पर्ची और पैसे के सिस्टम से नौकरी मिलती थी। किंतु ज्यों ही भाजपा ने सत्ता संभाली, त्यों ही योग्यता के दम पर युवा नौकरी ले रहे है। इस सरकार में लोग जीने के लिए जमीन और जमीर नहीं बेचते। चहुंंओर सुरक्षा का भाव बना है।


Download Android App
Download iOS App



