मोदी के प्रशंसक ने मांगी उनकी माला, PM ने गिफ्ट कर दिखाई दरियादिली

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रशंसकों से कितना प्रेम करते हैं ये किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में इसकी एक बानगी देखने को मिली है। दरअसल, पंचायती राज दिवस के मौके पर एमपी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सोने के रंग वाली एक माला पहन रखी थी। ये माला उनके एक प्रशंसक को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी मांग कर दी। हालांकि, पीएम मोदी ने अपने इस प्रशंसक को निराश नहीं किया और अपनी माला तोहफे में दे दी।

झारखंड के धनबाद के आईआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र राबेश कुमार ने ट्वीट किया था। ’प्रधानमंत्री मोदी जी नमस्ते। आपको पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुंदर उद्बोधन। आप के गले में सोने के रंग जैसी माला देखी बहुत ही अच्छी लगी, क्या ये माला मुझे मिल सकती है।

पीएम मोदी को टैग करके लिखे गए इस ट्वीट के नरेंद्र मोदी ने नोटिस किया और उन्हें एक पत्र के साथ वो माला भेजा है। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है- ‘राबेश जी ट्विटर पर आपका संदेश पढ़ा। आपने लिखा है कि मंडला में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान जो माला मुझे पहनाई गई थी वह आपको पसंद आई। पत्र के साथ उपहार स्वरूप यह माला भेज रहा हूं। आपके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’

प्रधानमंत्री की तरफ से इस उपहार को पाकर राबेश काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है। साथ ही उस सुनहरे माला को पहनकर फोटो खिंचवाई है। राबेश लिखते हैं- ‘आप का उपहार और स्नेह भरा पत्र पाकर मन प्रफुल्लित हो गया। इस माला रूपी उपहार और शुभकामना संदेश के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।’

पिछले साल फरवरी में शिल्पी तिवारी नाम की महिला ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए शॉल की मांग की थी। ट्वीट के अगले दिन ही शिल्पी के पास एक तोहफा पहुंचा। पीएम मोदी ने अपने सिग्नेचर के साथ शॉल भेजा था। शिल्पी ने फिर ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team