वाशिंगटन. भारत की सरकार पर देश के 85 फीसदी लोगों को भरोसा है। रोचक पहलू ये है कि ऐसे लोगों की संख्या बेहद अधिक है जो सैन्य शासन और तानाशाही का भी समर्थन करते हैं. एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे करने वाली प्यू रिसर्च ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है। ‘भारत की इकॉनोमी 2012 से 6.9 फीसदी की दर से आगे बढ़ रही है। देश में 85 फीसदी से अधिक लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है।’
प्यू रिसर्च के मुताबिक, ‘अपने मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दुनिया भर में पहचाने जाने वाले 55 फीसदी भारतीय किसी न किसी रूप में तानाशाही को भी समर्थन देते दिखाई दिए। इन्हीं में से 27 फीसदी लोग मजबूत नेता चाहते हैं. इस सर्वे में कहा गया है कि 48 फीसदी रूसी नागरिकों ने मजबूत नेता के शासन का समर्थन किया।
वैश्विक स्तर पर 26 फीसदी लोगों ने यह माना है कि ऐसी व्यवस्था शासन के लिए अच्छी होगी जिसमें मजबूत नेता संसद या अदालतों के दखल के बिना फैसले कर सके। सर्वेक्षण में शामिल 71 फीसदी लोगों ने कहा कि यह शासन के लिए उचित नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



