Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat बोले- ‘बैंकों को कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की आवश्यकता’

Summary :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि कमजोर वर्गों की आवश्यकताओं को पहचानना और इन वर्गों के लोगों को सशक्त बनाना बैंकों की जिम्मेदारी है।भागवत ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में ‘कल्याण जनता सहकारी बैंक’ के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन के अवसर पर शनिवार को कहा कि कमजोर वर्गों की आर्थिक समृद्धि बैंकों की नींव है। RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने बैंकों को लेकर दिया बड़ा बयान कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की आवश्यकता- RSS प्रमुख सामाजिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए उन्होंने कहा कि बैंकों को सभी आर्थिक मापदंडों…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि कमजोर वर्गों की आवश्यकताओं को पहचानना और इन वर्गों के लोगों को सशक्त बनाना बैंकों की जिम्मेदारी है।भागवत ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में ‘कल्याण जनता सहकारी बैंक’ के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन के अवसर पर शनिवार को कहा कि कमजोर वर्गों की आर्थिक समृद्धि बैंकों की नींव है।

  • RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने बैंकों को लेकर दिया बड़ा बयान
  • कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की आवश्यकता- RSS प्रमुख

सामाजिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए

उन्होंने कहा कि बैंकों को सभी आर्थिक मापदंडों को बनाए रखते हुए सामाजिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यह बैंकों की जिम्मेदारी है कि वे ‘‘कमजोर वर्गों की जरूरतों की पहचान करें’’ और उन्हें सशक्त बनाएं।

बैंक की स्वर्ण जयंती पर आयोजित होने वाले समारोहों की शुरुआत

उन्होंने कहा कि ‘कल्याण जनता सहकारी बैंक’ जब स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है तो ऐसे में यह देखने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि यह संस्था भविष्य में और अधिक गतिशील रूप से कैसे चलेगी।उन्होंने कहा कि बैंक की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में पिछले साल की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner