Gwalior में 1500 से अधिक लोगों ने तबला वादन कर बनाया Guinness World Record

Summary :

Madhya Pradesh : 25 दिसम्बर को ग्वालियर किले में ‘ताल दरबार’ में 1500 से अधिक लोगों ने तबला वादन किया और एक साथ सबसे अधिक संख्या में तबला वादन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हाइलाइट्स सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ तबला बजाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 25 दिसम्बर को ‘तबला दिवस’ मनाने की घोषणा की संगीत और ग्वालियर को कभी अलग नहीं किया जा सकता – सीएम मोहन यादव भारत में संगीत का इतिहास 5000 साल से ज्यादा पुराना – सीएम मोहन यादव Gwalior ने तबला वादन कर बनाया Guinness World Record मध्यप्रदेश के…

Madhya Pradesh : 25 दिसम्बर को ग्वालियर किले में ‘ताल दरबार’ में 1500 से अधिक लोगों ने तबला वादन किया और एक साथ सबसे अधिक संख्या में तबला वादन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

हाइलाइट्स

  • सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ तबला बजाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 25 दिसम्बर को ‘तबला दिवस’ मनाने की घोषणा की
  • संगीत और ग्वालियर को कभी अलग नहीं किया जा सकता – सीएम मोहन यादव
  • भारत में संगीत का इतिहास 5000 साल से ज्यादा पुराना – सीएम मोहन यादव

Gwalior ने तबला वादन कर बनाया Guinness World Record

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ‘ताल दरबार’ में 1500 से अधिक लोगों ने तबला वादन किया और एक साथ सबसे अधिक संख्या में तबला वादन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस उपब्धि के बाद ख़ुशी जाहिर करते हुए 25 दिसम्बर को ‘तबला दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा ”भारत में संगीत का इतिहास 5000 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। संगीत और ग्वालियर को कभी अलग नहीं किया जा सकता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने बताया कि लोगों के एक साथ टेबल पर प्रदर्शन करने का ऐसा कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं था। कार्यक्रम के समन्वयक सलीम ने बताया कि कार्यक्रम का विषय ‘वंदे मातरम’ था और इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ज्यादातर मध्य प्रदेश के लगभग 1500 छात्रों ने भाग लिया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News