कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में 57 हजार से अधिक नए मरीजों का रिकॉर्ड, संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब

Summary :

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 57,117 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,95,988 हो गयी है।

दुनियाभर में आतंक फैला रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की विकरालता भारत में लगातार बढ़ रही है। तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 57 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब पहुंच गया है।
एक दिन में भारत में पीड़ित लोगों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के  57,117 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,95,988 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण से 764 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 36,511 हो गयी है।संक्रमितों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे का सबसे बड़ा उछाल है।
11 लाख के करीब लोगों ने महामारी से पाया निजात, एक्टिव केस साढ़े 5 लाख से अधिक 
देश में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जबकि मृतकों की संख्या में आंशिक कमी दर्ज की गयी है।  मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े आ रहे है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है 16,95,988 मामलों में 5,65,103 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 10,94,374 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
बता दें कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के फैलाव के कारण भारत अब संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले देश में रविवार को तीसरे स्थान  पर आ गया है। केंद्र सरकार के तरफ से देश में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से लॉकडाउन लागू  है।
लॉकडाउन में अब काफी रियायतें दी गयी है और चरणबद्ध तरीके से जिंदगी को वापस लाने के लिए देश में अनलॉक जारी है। देशभर में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रियंका का योगी सरकार पर तीखा वार, बोलीं- जंगलराज में कंट्रोल से बाहर है क्राइम और कोरोना

Desk Team