Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

MP में भाजपा को रुझानों में बहुमत, Jyotiraditya Scindia बोले- ‘बहुमत नहीं बल्कि…’

Summary :

MP Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है।इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है की जनता का साथ बीजेपी को मिलेगा। बहुमत नहीं भारी बहुमत से हमलोग सरकार बना रहे है.’ बता दें कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे दिख रही है। इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे हैं। BJP की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी- Scindia आपको बता दें केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘…सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है। जनता…

MP Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है।इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है की जनता का साथ बीजेपी को मिलेगा। बहुमत नहीं भारी बहुमत से हमलोग सरकार बना रहे है.’ बता दें कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे दिख रही है। इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे हैं।

BJP की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी- Scindia

आपको बता दें केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘…सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है। जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी.’

MP की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी

MP Assembly Election Results 2023: दरअसल, मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। भाजपा ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 118 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर हो रही है। इस बार 2533 प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी किस्‍मत का फैसला जल्‍द ही आ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner