मध्यप्रदेश की मुंगावली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी बाई साहब को 2107 मतो से हरा दिया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मुंगावली और कोलारस विधानसभा में 22 फरवरी को उपचुनाव हुए थे।
मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और बीजेपी उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच ही था। मुंगावली सीट पर कांटे के मुकाबले के बीच कांग्रेस प्रत्याशी ने लगभग सभी राउंड में बढ़त बनाए रखी। काउंटिंग का पहला राउंड बीजेपी प्रत्याशी के नाम रहा।
आपको बता दे कि शाम को सभी 19 राउंड की मतगणना के बाद घोषित किए गए नतीजे के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी को सत्तर हजार आठ सौ आठ और भाजपा प्रत्याशी को अड़सठ हजार छह सौ चौरासी मत मिले। चुनाव मैदान में कुल तेरह प्रत्याशी थे। शेष प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद सिंह कालूखेड़ ने भाजपा के राव देशराज सिंह यादव को 20 हजार सौ से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। कुछ समय पहले श्री कालूखेड़ के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा।
मुंगावली विधानसभा क्षेत्र गुना संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है, जिसका प्रतिनिधित्व संसद में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करते हैं। मुंगावली सीट को कांग्रेस से छीनने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनके कई मंत्रियों और प्रदेश भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों ने पूरी ताकत लगायी थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



