MP Election 2023: भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, शिवराज बुधनी से लड़ेंगे चुनाव

Summary :

भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के बुधनी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि शिवराज बुधनी विधानसभा सीट पर 2006, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान को बुधनी, नरोत्तम मिश्रा को दतिया, प्रदीप पटेल को मऊगंज, कमल पटेल को हरदा और विश्वास सारंग को नरेला से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले…

भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के बुधनी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि शिवराज बुधनी विधानसभा सीट पर 2006, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं।

पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान को बुधनी, नरोत्तम मिश्रा को दतिया, प्रदीप पटेल को मऊगंज, कमल पटेल को हरदा और विश्वास सारंग को नरेला से उम्मीदवार घोषित किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, तीनों सूचियों को मिलाकर भाजपा अपने 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी थी। चौथी लिस्ट को मिलाकर पार्टी अब तक 136 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

Desk Team