MP Flood: मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर, रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम जुटी

Summary :

MP Flood: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिसके कारण नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। वहीं, कई इलाकों में लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। NDRF और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। दो दिन बाद वर्तमान में जो…

MP Flood: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिसके कारण नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। वहीं, कई इलाकों में लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। NDRF और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। दो दिन बाद वर्तमान में जो सिस्टम बना है, वह कमजोर हो जाएगा। इसके अलावा 29 और 30 जुलाई को राज्य के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है।

भारी बारिश से नदियां उफान पर

आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से एमपी के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थित उत्पन्न हो चुकी है. नदियां उफान पर है और निचली बस्तियों में पानी भर चुका है। वहीं, छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र के कुटोरा गांव के पास धसान नदी में पानी का बहाव तेज हो चुका है और इस उफान में नदी के दूसरे पार गए 48 मजदूर फंस गए। जिसके बाद इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई।

कई इलाकें हुए जलमग्न

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा के ग्राम थिर्री, शुक्ल पिपरिया, घुघरा, घुघरी तो वहीं स्लिमानाबाद के धरवारा ग्राम जलमग्न हो चुके हैं। जहां पहुंचने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को रबड़ बोर्ड की मदद लेनी पड़ रही है। जिला प्रशासन की मानें तो उनके द्वारा ग्राम घाना, सुनारखेड़ा व सिलौंड़ी में राहत शिविर बनाए गए हैं।

वहीं जिला स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम शुरू करते हुए दूरभाष नम्बर 07622-220071 जारी किया गया। वहीं मामले की गंभीर स्थिति देखते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद सभी एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं और खुद मॉनिटरिंग में जुटे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Rahul Kumar Rawat