MP News: ग्वालियर में बिजली गिरने से जामुन के पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Summary :

MP News: ग्वालियर के करहिया क्षेत्र में 4 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर जिले के करहिया क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से जामुन के पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की मौत हो गई है, और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों के घर में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर…

MP News: ग्वालियर के करहिया क्षेत्र में 4 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर जिले के करहिया क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से जामुन के पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की मौत हो गई है, और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों के घर में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि, ग्वालियर ज़िले के करहिया क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से जामुन के पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Rahul Kumar Rawat