MP: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज कैंपस में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां 24 वर्षीय मानसिक रूप से विकलांग महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
यह पूरा मामला मोक्ष लावारिस निराश्रित आश्रय सेवा का है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल थाना अंतर्गत रैन बसेरा में रह रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दरिंदगी की गई। गढ़ा निवासी विक्रम राजपूत ने महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़ित महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन से रह रहा था रैन बसेरा में रह रहा था आरोपी
महिला रैन बसेरा में रहती थी। आरोपित को उसके पिता ने डांटा था, जिस वजह से वह घर न जाकर रैन बसेरा में कुछ दिन से रह रहा था। इसी दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ी। घटना के पहले महिला अकेले घूम रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपित विक्की उसे कैंपस के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया।
कैंपस में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से आरोपित विक्की रोजाना मेडिकल कालेज में घूमते हुए दिख रहा था। स्थानीय लोगों और मोक्ष संस्था के कार्यकर्ताओं ने आरोपित विक्की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



