MP: उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गणेश मंदिर के पास शुक्रवार शाम एक पुरानी दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए है। दुर्घटना तेज बारिश के बीच हुई है। जिससे बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकतर लोग महाकाल मंदिर के सामने दुकान लगाकर पूजा-पाठ का सामान बेचने वाले हैं। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग राहत बचाव के काम में जुटे हुए हैं।
Highlights
- महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
- हादसे में मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका
- घटना पर सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान
बारिश की वजह से ढह गई दीवार
महाकाल मंदिर समिति प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि हादसा महाकाल मंदिर के सामने गणेश मंदिर के पास स्थित पुराने महाराज वाड़ा स्कूल की दीवार लगातार बारिश के कारण ढह गई। इस दौरान छह लोग दीवार के नीचे दब गए। रेस्क्यू कर दीवार के नीचे दबे छह लोगों को निकाला गया। लेकिन इनमें से दो की मौत हो गई। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया की घायलों का शासकीय चालक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। तीन घायल और एक मृतक पहचान के प्रयास किया जा रहे है।
हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख
इस हादसे पर मध्म प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से स्थानीय दो लोगों की मृत्यु की अत्यंत ही दुःखद घटना हुई है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है।बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मृतकों के परिवार को ₹4-4 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।
उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से स्थानीय दो लोगों की मृत्यु की अत्यंत ही दुःखद घटना हुई है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 27, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



