Mukhtar Ansari Death Report: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। कई तरह के अंदेशों को खारिज करती इस रिपोर्ट में बताया गया की मुख्तार की मृत्यु की मुख्य वजह कार्डियक अरेस्ट थी।
Highlights:
- मुख्तार अंसारी की मौत की वजह आई सामने
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट बनी मौत की मुख्य वजह
- मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट में नहीं मिला जहर का कोई अंश
बता दें की जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। मुख्तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी समेत विपक्ष के कई मुख्य ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को जहर देकर मारा गया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। शव का पोस्टमाॅर्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया था।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जब पोस्टमाॅर्टम हुआ, तो मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी भी मौजूद थे।
धीमा जहर देने का लगा था आरोप
अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल में धीमा जहर दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई।
पोस्टमाॅर्टम जांच की निगरानी और रिपोर्ट तक पहुंच रखने वाले अस्पताल के एक सीनियर मेडिकल सूत्र के नाम न छापने की शर्त पर कहा, मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन) था।


Download Android App
Download iOS App



