Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

मुंबई-अहमदाबाद Bullet Train Project का कार्य हुआ पूरा!

Summary :

मुंबई-अहमदाबाद Bullet Train Project के लिए 100 किलोमीटर तक पुल निर्माण और 230 किलोमीटर तक खंभे लगाने का काम पूरा हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यह जानकारी दी। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी जारी किया। HIGHLIGHTS POINTS: मुंबई-अहमदाबाद Bullet Train Project का आधा कार्य पूरा हो चुका है Bullet Train Project का 100 किमी वायाडक्ट निर्माण का काम हुआ पूरा इस परियोजना पर एनएचएसआरसीएल कंपनी कर रही है कार्य छह नदियों के ऊपर चलेगी बुलेट…

Bullet Train Project

मुंबई-अहमदाबाद Bullet Train Project के लिए 100 किलोमीटर तक पुल निर्माण और 230 किलोमीटर तक खंभे लगाने का काम पूरा हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यह जानकारी दी। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी जारी किया।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • मुंबई-अहमदाबाद Bullet Train Project का आधा कार्य पूरा हो चुका है
  • Bullet Train Project का 100 किमी वायाडक्ट निर्माण का काम हुआ पूरा
  • इस परियोजना पर एनएचएसआरसीएल कंपनी कर रही है कार्य

छह नदियों के ऊपर चलेगी बुलेट ट्रेन

इन पुलों में गुजरात की छह नदियों यानी वलसाड जिले में पार और औरंगा, नवसारी जिले में पूर्णा, मिंधोला, अंबिका और वेंगानिया पर पुल शामिल हैं। एनएचएसआरसीएल ने कहा, परियोजना का पहला गर्डर 25 नवंबर, 2021 को लगाया गया था और छह महीने में यानी 30 जून, 2022 तक एक किलोमीटर तक पुल तैयार हो गया था। इस साल 22 अप्रैल को 50 किलोमीटर पुल निर्माण का काम पूरा कर लिया गया और फिर इसके छह महीने में 100 किलोमीटर तक पुल बना लिया गया।

Bullet Train Project की नींव सितंबर 2017 रखी गई थी

इसके अलावा परियोजना के लिए 250 किलोमीटर तक खंभे लगाने का काम भी पूरा हो चुका है और निर्मित पुल के किनारे शोर अवरोधक लगाने शुरू कर दिए गए हैं। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल गलियारा परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। केंद्र सरकार एनएचएसआरसीएल को 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जबकि गुजरात सरकार पांच हजार करोड़ रुपये और महाराष्ट्र सरकार भी इतनी ही राशि का भुगतान करेगी। बाकी लागत जापान से 0.1 प्रतिशत ब्याज पर ऋण के माध्यम से पूरी की जा रही है। बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव सितंबर 2017 में अहमदाबाद में रखी गई थी। ट्रेन के लगभग दो घंटे में 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने की उम्मीद है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner