Mumbai Blast Accused In Shivsena (UBT) Candidate Election Campaign: शिव सेना (यूबीटी) को गुरुवार को उस समय शर्मिंदगी का सबब बनना पड़ा, जब कथित तौर पर एक वीडियो में मार्च 1993 के मुंबई सीरियल विस्फोट मामले के दोषी मूसा उर्फ़ बाबा चौहान के द्वारा, शिवसेना के टिकट पर मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे उसके उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने की बात सामने आई।
Highlights:
- शिवसेना उम्मीदवार के समर्थन में मुंबई हमलों का दोषी बाबा चौहान प्रचार करता दिखा
- मुंबई उत्तर-पश्चिम उम्मीदवार सीट से अमोल जी. कीर्तिकर के लिए किया चुनावी प्रचार
- वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा हुई हमलावर
दरअसल, यह बात तब फैली जब इसे प्रचार के दौरान शिवसेना (यूबीटी) गुट के लिए प्रचार करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इब्राहिम मूसा उर्फ बाबा चौहान शिव सेना (यूबीटी) के मुंबई उत्तर-पश्चिम उम्मीदवार अमोल जी. कीर्तिकर के लिए वोट मांगते दिख रहा है। अमोल गजानन कीर्तिकर का बेटा है जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना से हैं।
घिरी महाविकास अघाड़ी (MVA)
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है जिसमें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) उम्मीदवारों पर मुंबई के लोगों के हत्यारे आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया जा रहा है।इस वीडियो के बाद सियासी रूप से महाविकास अघाड़ी घिरती हुई दिख रही है चूँकि लोग यह भी कह रहे कि यह लड़ाई (चुनाव) सिर्फ राष्ट्रवादी ताकतों और विभाजनकारी गैंग के बीच नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच भी है।
Mumbai Attack 1992
भाजपा अटैकिंग मोड में
महायुति गठबंधन की सहयोगी शिव सेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने कहा कि यह सब देखकर हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे का हृदय व्यथित हो जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि मुंबई के लोग गद्दारों के साथ मेलजोल रखने वालों को सबक सिखाएंगे। इस मुद्दे को लेकर अंधेरी से भाजपा के विधायक अमित सेठी ने कहा कि आतंकवाद के दोषी ने बुधवार शाम अंधेरी पश्चिम में कीर्तिकर के लिए प्रचार किया।
उत्तर पश्चिम उबाठा गटाचे उमेदवार @AmolGKirtikar यांच्यासह १९९३ चा बॉम्बस्फोट आरोपी इकबाल मुसा प्रचार यात्रेत समर्थनार्थ फिरत असून, हा मुंबई हल्ल्यात मृत्युमुखी पडलेल्या सर्व निष्पाप नागरिकांचा अपमान आहे.
हाच फरक आहे दहशतवाद्यांना जेल मध्ये टाकणारे राष्ट्र भक्त मोदीजी व सत्तेसाठी… pic.twitter.com/MWa5pz3M1i— BJP Mumbai (@BJP4Mumbai) May 9, 2024
कौन है मूसा उर्फ़ बाबा चौहान ?
बता दें कि इब्राहिम मूसा को दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 के बीच मुंबई में हुये दंगों के दौरान बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को हथियारों की आपूर्ति और बाद में 12 मार्च को हुए आतंकवादी विस्फोटों के लिए गिरफ्तार किया गया था और दोषी ठहराया गया था।
बहरहाल, शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App




