खराब मौसम ने रोकी रफ्तार! एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, लंदन हीथ्रो और बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट डायवर्ट

Summary :

Mumbai London Air India Flight Diverted: खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपने तय गंतव्य पर उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मानकों के तहत उनके मार्ग में बदलाव किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया गया है। Air India Flight News: मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही उड़ान डायवर्ट जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही उड़ान एआई131 को गंतव्य हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम के कारण लंदन गैटविक की ओर…

Mumbai London Air India Flight Diverted: खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपने तय गंतव्य पर उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मानकों के तहत उनके मार्ग में बदलाव किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Air India Flight News: मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही उड़ान डायवर्ट

Mumbai London Air India Flight Diverted
Air India Flight News (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही उड़ान एआई131 को गंतव्य हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम के कारण लंदन गैटविक की ओर मोड़ दिया गया। विमान को पहले लंदन हीथ्रो के ऊपर कुछ समय तक होल्ड करना पड़ा, क्योंकि वहां खराब मौसम की स्थिति बनी हुई थी। मौसम में सुधार न होने पर पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया, जिसके बाद विमान को गैटविक डायवर्ट किया गया। बाद में विमान सुरक्षित रूप से गैटविक हवाई अड्डे पर उतर गया और सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

लंदन में लैंड की गई अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट

Mumbai London Air India Flight Diverted
Air India (Image- Social Media)

इसी तरह, अमृतसर से बर्मिंघम जा रही उड़ान एआई117 भी गंतव्य हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण उतर नहीं सकी। इस उड़ान को भी कुछ समय तक होल्ड किया गया, लेकिन हालात अनुकूल न होने पर चालक दल ने प्रक्रिया के अनुसार उड़ान को डायवर्ट करने का निर्णय लिया। पायलट ने प्राथमिकता लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान को लंदन में सुरक्षित रूप से उतारा गया।

London Weather News: पायलट ने की प्रायोरिटी लैंडिंग की रिक्वेस्ट

Mumbai London Air India Flight Diverted
London Weather News (Image- Social Media)

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि शुरुआत में खराब मौसम की वजह से विमान को लंदन हीथ्रो के ऊपर होल्ड करना पड़ा और आखिर में उसे गैटविक डायवर्ट कर दिया गया। पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए प्रायोरिटी लैंडिंग की रिक्वेस्ट की। विमान गैटविक में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को मदद दी गई। इसी तरह, अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली एआई117 भी डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई और खराब मौसम की वजह से उसे होल्ड करना पड़ा। क्रू ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और प्रोसीजर के अनुसार प्रायोरिटी लैंडिंग की इजाजत लेकर लंदन में लैंड किया।

यह भी पढ़ें: फाइलें उठाने पर सवाल, बंगाल में भारी बवाल, CM ममता पर ED ने लगाए आरोप, आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।