Tara Sutaria and Veer Pahariya break up : बॉलीवुड एक्ट्रेस Tara Sutaria इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा है, तो दूसरी तरफ उनका नाम लगातार एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा था। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ महीनों तक चली इस हाई-प्रोफाइल लव स्टोरी का अंत हो चुका है। बताया जा रहा है कि तारा और वीर ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है।
क्या सच में हुआ Tara Sutaria and Veer pahariya का break up ?

फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अब साथ नहीं हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि अब तक इस ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न तारा और न ही वीर ने सोशल मीडिया या किसी इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है। ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, क्या ये खबरें सच हैं या फिर महज अफवाह?
Tara Sutaria and Veer Pahariya relationship : कॉन्सर्ट विवाद से जुड़ा कनेक्शन?
इस कथित ब्रेकअप को हाल ही में हुए एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, 26 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया की मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एपी ढिल्लो, तारा को हग करते और गाल पर किस करते नजर आए थे।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसी दौरान वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह इस क्लोजनेस को देखकर गंभीर नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में वीर ने खुद एक वीडियो शेयर कर तारा को चीयर किया और रिश्ते को लेकर चल रही बातों पर विराम लगाने की कोशिश की। तारा ने भी इसे नेगेटिव पब्लिसिटी बताते हुए कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए थे।
Tara Sutaria and Veer Pahariya break up: कब शुरू हुई थी लव स्टोरी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tara Sutaria और वीर पहाड़िया ने मार्च 2025 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ महीनों तक रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने के बाद, जुलाई में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इसके बाद कई इवेंट्स, पार्टियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आई।
कोजी तस्वीरें, एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस ने इस कपल को फैंस का फेवरेट बना दिया था। ऐसे में ब्रेकअप की खबरें उनके चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं।
फैंस क्यों हो रहे हैं हैरान?

फैंस इसलिए भी चौंक गए हैं क्योंकि कॉन्सर्ट विवाद के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत दिखाने की कोशिश की थी। ऐसे में अचानक ब्रेकअप की खबरें सामने आना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि ब्रेकअप की वजह पर्सनल हो सकती है, जिसका कॉन्सर्ट विवाद से सीधा संबंध न भी हो।
सच्चाई क्या है?
फिलहाल, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप को लेकर केवल मीडिया रिपोर्ट्स ही सामने आई हैं। दोनों की ओर से किसी भी तरह की पुष्टि न होने के कारण इन खबरों को अंतिम सच मानना जल्दबाजी होगी। इंडस्ट्री में पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें सामने आई हैं, जो बाद में गलत साबित हुईं।
Read More : 2026 की बड़ी तैयारी: Top 10 Upcoming Bollywood Movies जो बॉक्स ऑफिस हिला देंगी..


Download Android App
Download iOS App




