Urmila Sanawar Interrogation: उत्तराखंड की सबसे विवादित घटनाओं में से एक अंकिता मर्डर केस से काफी हंगामा मचा हुआ है। पिछले कई दिनों से यह मर्डर पूरे राज्य और देश के राजनीतिक गलियारों में ज़ोरदार बहस का मुद्दा बना हुआ है। अंकिता के माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों का आरोप है कि इस मर्डर में कई बड़े नेता शामिल हैं, लेकिन कोर्ट ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
इस सारे विवाद के बीच, हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनवार के बीच बातचीत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उस ऑडियो में राठौर को उर्मिला पर भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाते हुए सुना जा रहा है। इसके बाद राज्य में भूचाल आ गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उर्मिला से पूछताछ की है।
Ankita Bhandari Case: पुलिस पूछताछ में उर्मिला ने खोले कई राज
बता दें कि अंकिता भंडारी केस में दोबारा दिग्गज के नाम का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से दून में पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान 46 ऑडियो और वीडियो क्लिप को पुलिस ने अपने कब्जे में किया। इतना ही नहीं पुलिस उर्मिला का फोन लेना चाह रही थी, जिसे देने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उर्मिला और सुरेश राठौर के कई राजनेताओं से संपर्क की भी जानकारी ली। उर्मिला ने पुलिस पूछताछ के बाद बताया कि पुलिस ने बड़ी संख्या में सवाल किये।
Ankita Bhandari News: CM Dhami ने क्यों कहा माफ़ी मांगे विपक्ष? (Urmila Sanawar Interrogation)
इसी बीच सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत का नया ऑडियो सामने आया है। इसके बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। इस पूरे मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विपक्ष पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि सुरेश राठौर और उर्मिला के पुराने ऑडियो को आधार बनाकर आंदोलन करने वाला विपक्ष अब नए ऑडियो के सामने आने के बाद चुप क्यों हैं? सीएम धामी ने आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी मर्डरकांड को लेकर विपक्ष ने गलत प्रचार प्रसार किया, जिसके लिए उसे राज्य की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।
Urmila Sanawar News: नए ऑडियो क्लिप में क्या है ऐसा, जिसपर सीएम धामी हुए गुस्सा?
इस बीच, सुरेश राठौड़ और उर्मिला की एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें राठौड़ को उर्मिला पर एक सीनियर बीजेपी नेता के खिलाफ बयान देने का दबाव डालते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, इस ऑडियो की सच्चाई की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। NBT ऑनलाइन इस मामले में वायरल होने वाले किसी भी ऑडियो या वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।
ALSO READ: CBI मांग, सड़कों पर उतरे लोग और राजनीतिक पार्टी, जानें अंकिता भंडारी केस में कौन है वो VIP

























