पहले खाई बिरयानी फिर तरबूज खाने से पूरा परिवार खत्म, 4 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला

Mumbai Watermelon Food Poisoning

Mumbai Watermelon Food Poisoning: महाराष्ट्र के मुंबई से ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया और पूरी तरह से झकझोर दिया है। बता दें कि पायधुनी इलाके में एक पूरे परिवार के लिए तरबूज खाना मौत का कारण बन सकता है इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। बता दें कि रिश्तेदारों के साथ परिवार ने पहले रात में बिरयानी और खाना खाया फिर घर जाने के बाद तरबूज का स्वाद लिया लेकिन सुबह तक परिवार के चारों लोगों की तबीयत खराब होने लगी और अस्पताल में एक एक करके सभी ने दम तोड़ दिया।

पूरा परिवार खत्म

इस हैरान कर देने वाली घटना से सभी चकित हो गए है। बता दें कि 25 अप्रैल को परिवार ने रात  लगभग 10 बजे अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर खाना खाया और पूरा खुशहाल परिवार हंसते हुए अपने घर आ गया और घर आने के बाद तरबूज खाया लेकिन इस मामले ने पूरे परिवार को खत्म  कर दिया सुबह तक सभी को तेज उल्टियां, दस्त और बेचैनी होने लगी बाद में अस्पताल में सभी ने तोड़ दिया है।

फूड पॉइज़निंग की वजह हुई मौत!

पूरे परिवार के खत्म होने के बाद सभी की पहचान भी हो गई है और माना जा रहा है कि फूड पॉइज़निंग की वजह से सभी की मौत हुई होगी लेकिन असल वजह का अभी सामने आना बाकी है। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो बेटियां आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है। खाना खाने के बाद तरबूज खाना एक पूरे परिवार के लिए काल बन गया है और हंसता खेलता परिवार एक ही रात में खत्म हो गया है। जिससे सभी को गहरा सदमा लगा है।

4 लोगों की मौत

पायधुनी इलाके में इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार के सदस्य ने पुलिस को बयान दिया और कहा कि सभी ने रात को मिलकर बिरयानी खाई थी और उसके बाद रात को ही परिवार अपने घर चला गया था औऱ घर में उन्होंने तरबूज खाया था इसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जांच शुरू की

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही कहा कि यह मामले बेहद संवेदनशील है और पुलिस हर तह तक जाने  के लिए जांच कर रही है। साथ ही खाने में जहरीले पदार्थ या तरबूज के खराब या केमिकल होने के बाद यह मौत हुई होगी लेकिन शवों के पोस्टमार्टम के बाद सभी जानकारी सामने आ जाएगी। सटीक जानकारी लैब की रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।

ALSO READ: बंगाल में मचा हड़कंप, वोटिंग से पहले मिले 79 देसी बम, NIA ने आतंकवादी पहलू से जांच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।