बंगाल में मचा हड़कंप, वोटिंग से पहले मिले 79 देसी बम, NIA ने आतंकवादी पहलू से जांच शुरू की

Summary :

NIA Investigation For Crude Bomb in Kolkata: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ही हड़कंप मच गया है। बता दें कि सूचना के आधार पर, राज्य पुलिस ने जूट की रस्सियों से बंधी हुई 79 गोल आकार की वस्तुएं बरामद कीं, जिन पर कच्चे बम होने का संदेह है। साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। आरोप है कि इन विस्फोटकों को अज्ञात व्यक्तियों ने दक्षिण 24 परगना जिले के उत्तर काशीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मझरहाट गांव में एक कब्रिस्तान के पास एक सुनसान घर में छिपाकर रखा था NIA Investigation For Crude Bomb in Kolkata: NIA…

NIA Investigation For Crude Bomb in Kolkata: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ही हड़कंप मच गया है। बता दें कि सूचना के आधार पर, राज्य पुलिस ने जूट की रस्सियों से बंधी हुई 79 गोल आकार की वस्तुएं बरामद कीं, जिन पर कच्चे बम होने का संदेह है। साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। आरोप है कि इन विस्फोटकों को अज्ञात व्यक्तियों ने दक्षिण 24 परगना जिले के उत्तर काशीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मझरहाट गांव में एक कब्रिस्तान के पास एक सुनसान घर में छिपाकर रखा था

NIA Investigation For Crude Bomb in Kolkata: NIA ने मामले को अपने हाथ में लिया

NIA Investigation For Crude Bomb in Kolkata
NIA Investigation For Crude Bomb in Kolkata (Source: Social Media)

देसी बम मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी पश्चिम बंगाल में इस मामले को अपने हाथ में ले लिया और आतंकी ऐंगल को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, एनआईए ने पश्चिम बंगाल में कच्चे बमों की बरामदगी से संबंधित मामले को अपने हाथ में ले लिया है और मामला दर्ज किया है। यह मामला कोलकाता पुलिस द्वारा 25 अप्रैल को एक स्थान पर रखे गए 79 कच्चे बमों और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों की बरामदगी से संबंधित है, जिससे मानव जीवन और संपत्ति को खतरा था।

2008 के तहत अनुसूचित अपराध

25 अप्रैल को कोलकाता के भांगर डिवीजन के उत्तर काशीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। कच्चे बमों और उनके निर्माण में सामग्रियों के भंडारण के संबंध में विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। गृह मंत्रालय ने आकलन किया कि यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत अनुसूचित अपराध है।

79 Crude Bombs Recovered: गृह मंत्रालय ने सौंपी जांच

79 Crude Bombs Recovered
79 Crude Bombs Recovered (Source: Social Media)

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटकों का अवैध भंडारण और संचालन सार्वजनिक सुरक्षा और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है, और इसका संभावित उद्देश्य नागरिकों के बीच भय और आतंक फैलाना है। अपराध की गंभीरता, इसके संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा और एक व्यापक साजिश का पर्दाफाश करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, गृह मंत्रालय ने 25 अप्रैल की रात को एनआईए को जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया। साथ ही गृह मंत्रालय ने एनआईए अधिनियम, 2008 की धारा 6 (5) के साथ धारा 8 के तहत जारी निर्देश में एनआईए को इस मामले की व्यापक जांच करने के लिए अधिकृत किया है।

ALSO READ: भवानीपुर में थी ममता बनर्जी की रैली, भाजपा ने बजाया डीजे, मंच छोड़ चली गईं CM, आपस में भिड़े कार्डर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।